img-fluid

इंदौर: आग के बीच पहुंचेगा रोबोट, स्क्रीन पर देगा जानकारी

March 16, 2026

  • जयपुर की एक फर्म से निगम ने खरीदा पौने दो करोड़ का फायर रोबोट

इंदौर। आने वाले दिनों में आग की घटनाओं में निगम फायर रोबोट का उपयोग करेगा और इसे जयपुर की एक कंपनी से पौने दो करोड़ में खरीदा गया है। एक-दो दिनों में इसका लोकार्पण होगा। इस रोबोट की खासियत है कि आग की लपटों के बीच यह एक किमी तक के क्षेत्र में पहुंच जाता है और वहां से तमाम जानकारियां थर्मल कैमरे के माध्यम से स्क्रीन तक पहुंचाता है, जिससे यह पता चल सकेगा कि अंदर कौन, कहां फंसा हुआ है।

नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ फायर संसाधन खरीदने के लिए तमाम एजेंसियों से चर्चा की थी और साथ ही कुछ अत्याधुनिक दमकल खरीदी पर भी चर्चा हुई थी। इनमें से एक बड़ी दमकल खरीदे जाने की तैयारी है, जिसकी मदद से कई मंजिलों तक लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा जयपुर की एक कंपनी से निगम ने फायर रोबोट खरीदा है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 96 लाख रुपए है और यह रोबोट निगम को मिल चुका है। कंपनी के अधिकारियों ने कई निगम अफसरों के सामने इसका प्रेजेंटेशन भी दिया है।

अफसरों के मुताबिक यह फायर रोबोट अग्निकांड वाले स्थलों पर काफी दूर तक अंदर जाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करेगा और साथ ही उसमें लगे थर्मल कैमरों की मदद से स्क्रीन पर तमाम जानकारियां मिल सकेंगी और साथ ही यह भी पता लगाया जा सकेगा कि आग में अंदर कोई लोग तो नहीं फंसे हैं और फंसे हैं तो किन क्षेत्रों में हैं, इसकी भी पड़ताल हो सकेगी। इसकी एक और खासियत यह है कि इसको एक किमी की परिधि से ऑपरेट किया जा सकेगा और इसके लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कंपनी के अधिकारी प्रशिक्षित भी करेंगे, ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यह फायर रोबोट फिलहाल वर्कशाप विभाग में रखा गया है और एक- दो दिनों में इसका लोकार्पण किया जाएगा।

Share:

  • इंदौर में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे अब सरकारी दफ्तर

    Mon Mar 16 , 2026
    इंदौर। कोरोना काल में इंदौर सहित प्रदेश के सरकारी दफ्तरों को हफ्ते में 5 दिन खुले रखने का निर्णय लिया था, जो फिर बाद में निरंतर जारी रहा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वल्लभ भवन की तो जांच करवाई। साथ ही निर्देश दिए कि सभी सरकारी दफ्तरों में समय पर अधिकारी और कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved