img-fluid

इंदौर: लाखों की चोरी में आरोपियों और फरियादी के बीच गुपचुप समझौता

March 06, 2026

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी के आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है, लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपियों और फरियादी के बीच गुपचुप समझौता हो गया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज है, आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में होगी।

कुछ दिन पहले बाणगंगा थाना क्षेत्र में विनोद यादव के यहां 40 लाख की चोरी हुई थी। बताते हैं कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक प्लाट बेचा था और उसका पैसा घर में रखा था, जबकि बाकी के जेवर थे। ये वैष्णोदेवी दर्शन करने गए थे, उस दौरान चोरी हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर ली।


  • एक ब्रोकर के करीबी ने ही तीन लोगों से चोरी करवाई थी। करीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन तीनों चोर पुलिस के डर से इंदौर से बाहर भाग गए थे। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वे नहीं लौटे हैं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपियों और फरियादी के परिवार ने गुपचुप समझौता कर लिया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों पर नजर रखे हुए है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज है, इसमें हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

    Share:

  • इंदौर: परीक्षा के बाद स्कूलों में बच्चियों को लगाए जाएंगे कैंसर से बचाव के टीके

    Fri Mar 6 , 2026
    जिले में एचपीवी टीकाकरण के लिए बनाए 35 केंद्र, 14 वर्ष की किशोरियों को लग रहा नि:शुल्क टीका इंदौर। महिलाओं में होने वाले बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूलों में भी बच्चियों को यह टीका लगाया जा सकता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved