img-fluid

इन्दौर: भंडारी मिल पुल की रेलिंग का एक हिस्सा गिरा

March 29, 2026

रेलिंग के दो और हिस्से गिरने की ओर, हो सकता है बड़ा हादसा
इन्दौर। भंडारी मिल (Bhandari Mill) पर बनाए गए पुल की रेलिंग (Railing) का एक हिस्सा (Part) टूटकर नीचे गिर गया है, जबकि दो और हिस्से गिरने की ओर है। जब भी यह हिस्से गिरेंगे, तब कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



  • भंडारी मिल के पुल के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग इस समय तनाव और दहशत की स्थिति में है। इसका कारण यह है कि इस ब्रिज के ऊपर दोनों तरफ लगाई गई रेलिंग बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है। इस रेलिंग के कमजोर हो जाने के कारण रेलिंग के हिस्से टूट कर नीचे गिरना शुरू हो गए हैं। रेलिंग का एक हिस्सा तो टूट कर नीचे गिर गया है और दो और हिस्से हवा में झूलते हुए नीचे गिरने की तैयारी में है। लोगों को डर है कि कभी किसी दिन जब लोग आना-जाना कर रहे होंगे, तब यदि रेलिंग का यह हिस्सा नीचे गिर गया तो जनहानि भी हो सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के द्वारा नगर निगम के जनरल कार्यालय पर इस बारे में शिकायत भी की गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया गया था। ऐसे में यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा ही किया जाएगा। नगर निगम के द्वारा पिछले दिनों जब सडक़ के गड्ढे भरने का अभियान चलाया गया था, तब इस पुल पर हुए गड्ढों का पेंचवर्क कर दिया गया था। ध्यान रहे कि अभी इस पुल पर यातायात चलते हुए मात्र 13 वर्ष हुए हैं और पुल की हालत खराब होती हुई नजर आने लगी है।

    Share:

  • iPhone, Mac यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट

    Sun Mar 29 , 2026
    डेस्क: अगर आप Apple के iPhone, Mac या iPad इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Apple डिवाइस में कई गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इन कमजोरियों के जरिए हैकर्स आपके डिवाइस में घुसकर डेटा चुरा सकते हैं या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved