
इंदौर। निजी अस्पताल का कर्मचारी अस्पताल (Hospital) की तीसरी मंजिल से कूद गया। उसकी जान तो बच गई लेकिन नीचे पड़ा लोहे का एंगल उसके शरीर में आर-पार घुस गया। अब एंगल को काटकर निकालने के बाद आपरेशन किया जाएगा।
खंडवा (Khandwa) के गुर्जर हॉस्पिटल (Gurjar Hospital) में कार्यरत कर्मचारी हरीश गागंड़े आत्महत्या की नीयत से अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। इसी दौरान नीचे बड़ा लोहे का एंगल उसके शरीर में घुस गया, उसकी जान तो बच गई, लेकिन एंगल निकालने के लिए उसे एमवाय अस्पताल (MY Hospital) भेजा गया। करीब 10 फीट के एंगल को कटर से काटकर छोटा करने के बाद उसका आपरेशन किया जाएगा। हालांकि उसकी बहन का कहना है कि वह कूदा नहीं, गिरा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved