img-fluid

INDORE : अंबिका नगर में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव

February 27, 2021

 


इन्दौर। कल दो पक्षों के बीच गलतफहमी में विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने पथराव (stone pelting) भी किया। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई।


विजय नगर (Vijay Nagar) थाना प्रभारी तहजीब काजी (Tehzeeb Qazi) ने बताया कि मालवीय नगर  (Malviya Nagar) से लगे अंबिका नगर (Ambika Nagar) में कल मुकेश गौड़ के घर के बाहर कुछ लोग खड़े थे। इस पर उसे लगा कि पड़ोसी ने उस पर हमला करवाने के लिए उन्हें बुलवाया है। इस पर मुकेश और उसके भाइयों ने तीरू नामक एक युवक पर घातक हमला किया और बाद में उसके घर पहुंचकर पथराव किया। जवाब में तीरू और उसके भाई मनोज भी दूसरे पक्ष के आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने झगड़े की वीडियो कर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान फुटेज देखे और उसी के आधार पर मुकेश, गोलू, गणेश, रितिक, पीयूष, साहिल, लोकेश, सोना और यश सहित करीब 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पुलिस ने चंद्रकांता बाई के परिवार के ओमप्रकाश, मनीष, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share:

  • INDORE : अभियान चलाकर की जाएगी पुराने केसों में फरार भूमाफियाओं की धरपकड़

    Sat Feb 27 , 2021
      इंदौर। शहर में एक बार फिर पुलिस-प्रशासन ( police-administration) भूमाफियाओं (Land mafia) के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन पुराने प्रकरणों में कई भूमाफिया अभी भी फरार हैं। इनकी धरपकड़ के लिए एसपी अभियान चलाने वाले हैं। कुछ पर इनाम भी रखा जा रहा है, ताकि उनकी जल्द गिरफ्तारी (arrested) हो सके। शहर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved