
पिता ने की थी मारपीट, चार अन्य बहनों को करता है प्रताडि़़त
इंदौर। खुड़ैल (Khudail) के अंतर्गत बड़किया बुजुर्ग से आठ दिन पूर्व लापता (missing) हुई एक नाबालिग (minor) की लाश पास की ही नदी में मिली। बताया जा रहा है कि पिता की प्रताडऩा से तंग आकर वह घर छोडक़र चली गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार खुड़ैल पुलिस (police) ने कल 13 वर्षीय गंगा पिता प्रीतमसिंह वास्कले की लाश सेवंती से बरामद की। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय वाजपेयी (Ajay Vapayee) ने बताया कि गंगा की चार बहनें हैं और वह सबसे छोटी थी। 7वीं कक्षा में पढऩे वाली गंगा के बारे में बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को उससे पिता ने किसी बात को लेकर मारपीट की थी। पिता अन्य बहनों के साथ भी मारपीट करता था। इससे दु:खी होकर वह घर छोडक़र चली गई थी। खुड़ैल पुलिस ने गुमशुदगी (missing) की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या (suicide) का मामला मान रही है, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम (post-mortem) के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved