img-fluid

इंदौर: मेडिकल इमरजेंसी में भी ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता पर की कार्रवाई

March 16, 2026

इंदौर। इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे एक पिता का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। यह घटना गोपुर चौराहे की बताई जा रही है, जहां मेडिकल इमरजेंसी के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिना चालान किए ही वाहन चालक को जाने दिया। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस से बहस करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी का डायलिसिस कराकर अस्पताल से लौट रहा था, तभी गोपुर चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसका चालान काट दिया।व्यक्ति ने पुलिस को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी भी दी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जहां आम लोगों पर सख्ती दिखाई जाती है, वहीं वीआईपी लोगों को और पुलिस कर्मियों को अक्सर छूट मिल जाती है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को बिना चालान किए छोड़ दिया। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • Warning to Trump... Oil Industry Says: Crisis Will Deepen; Now, Only One Solution Remains

    Mon Mar 16 , 2026
    New Delhi: Global tensions are running high due to the conflict between the United States and Iran. The global oil and gas crisis is deepening, and there appears to be no immediate end in sight. The oil industry has now acknowledged this reality, and the CEOs of several major oil companies have warned U.S. President […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved