
इंदौर। शहर के राऊ बायपास (Rau Bypass) पर बुधवार को सुबह सड़क हादसे (Road Accident) में बाइक पर जा रहे परिवार को ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इससे बेटी व मां की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर घायल हैं। पुलिस (Police) ने बताया कि करण सिंह चौहान पत्नी छाया और 17 साल की बेटी दिव्यांशी के साथ नावदापंथ से ओंकारेश्वर जा रहे थे। इस दौरान सेज यूनिवर्सिटी (Sez university) के पास यह हादसा हो गया। पत्नी व बेटी की हादसे में मौत हो गई। घायल करण सिंह चौहान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के भाई हैं। उनकी एक बेकरी है, वहीं बेटी चोईथराम स्कूल में पढ़ती है।
View this post on Instagram
ओंकारेश्वर जाने के लिए निकले थे
तीनों बाइक से नावदापंथ से ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। राऊ सर्कल से वह तेजाजी नगर से खंडवा रोड की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के रिश्तेदार
हादसे का शिकार हुआ परिवार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान के रिश्तेदार हैं। सूचना के बाद करण के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। करण बेकरी का काम करते हैं। बेटी दिव्यांशी चोइथराम स्कूल में पढ़ाई करती थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved