
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) में नगरीय आवास एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सोमवार को बताया कि उज्जैन सिंहस्थ (Ujjain Simhastha) की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) जी इसे लेकर दो बैठक कर चुके हैं। इसी क्रम में अब इंदौर-उज्जैन (Indore-Ujjain) फोरलेन सड़क (four lane road) को सिक्सलेन (sixlane) करने का फैसला लिया गया है। इसकी लागत 1700 करोड़ रुपए के आसपास होगी। यह सड़क पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएगी। एवं हातोद से पैरेलल सड़क बनाई जाएगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved