
इंदौर। इंदौर की सड़कों पर कानून का खुलेआम उनलंघन करने का मामला सामने आया है। यातायात नियमों को ताक पर रखते युवाओं का हुड़दंग करते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कुछ युवक चलती कार से बाहर लटककर हूटर बजाते हुए सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। ये युवक न सिर्फ़ अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि राह चलते लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मरीमाता चौराहे से जंजीर वाला चौराहे के बीच का है।
जहां काफी देर तक युवक इसी तरह हुड़दंग मचाते रहे, हैरानी की बात ये है कि इस दौरान चौराहों पर ड्यूटी करने वाली ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई। युवकों को न नियमों का डर था और न चालान का खौफ था, युवक बस सड़कों पर बेखौफ गाड़ियों पर लटकते वाहन चलाते दिखे। अब सवाल ये उठता है कि क्या ट्रैफिक पुलिस ऐसे हुड़दंगियों पर कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि वह किसी का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे और बिना नंबर की धार गाड़ी और अन्य गाड़ियों से ऐसे ही हुड़दंग करते हुए चल रहे थे अब पूरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इन युवकों की तलाश में जुट गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved