
इंदौर। इंदौर में एक युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। स्कीम नंबर 78 से कुमेड़ी इलाके पहुंची युवती ने बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक मकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। युवती अपने जूतों में चाकू छुपाकर लाई थी और घर से बाहर निकलने की बात कहकर लोगों को धमकाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाणगंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ थाने ले गई। युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके हाथ में चाकू साफ दिखाई दे रहा है।
दरअसल यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुमेड़ी इलाके की है, जहां एक युवती अचानक एक मकान में घुस गई और उसे अपने दोस्त का घर बताते हुए विवाद करने लगी। युवती ने जूतों में चाकू छुपा रखा था और बाहर जाने की बात कहकर आसपास के लोगों को धमकाने लगी। हंगामा बढ़ता देख क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। वही इसकी सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए युवती को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती काफी देर तक हंगामा करती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है और वह लोगों से बहस करती नजर आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved