img-fluid

Infinix भारत में जल्‍द लेकर आ रही ये नया फोन, डिजाइन लोगों को खूब आ रही पसंद

March 22, 2022

नई दिल्ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix के अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में जल्द होने वाली है, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लॉन्चिंग से पहले Infinix Hot 11 2022 का एक वीडियो सामने आया है।

इनफिनिक्स के सीईओ अनिश कपूर ने ट्विटर पर Infinix Hot 11 2022 का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फोन के लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 की डिजाइन प्रीमियम है।



सामने आए वीडियो के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इशके अलावा फोन काफी स्लिक होगा। बैक पैनल पर स्क्वॉयर शेप में कैमरा सेटअप मिलेगा। Infinix Hot 11 2022 के डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल होगी और इसी पंचहोल में फ्रंट कैमरा होगा। फोन में नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगा।

पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में मिलेंगे। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसके साथ एक फ्लैश लाइट भी है। Infinix Hot 11 2022 को तीन कलर्स ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Infinix ने फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में हेडफोन जैक ऊपर की ओर मिलेगा।

Share:

  • लालू यादव की तबीयत खराब, रिम्स मेडिकल बोर्ड ने रेफर किया AIIMS, एयर एंबुलेंस से जाएंगे दिल्ली!

    Tue Mar 22 , 2022
    नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad) की तबीयत बिगड गई है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है. मंगलवार को अचानक से लालू की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद लालू प्रसाद के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS रेफर करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved