मनोरंजन

RTI से मांगी गई सुशांत सिंह राजपूत केस की जानकारी, CBI ने किया इंकार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को दो साल होने जा रहा है, लेकिन मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि अभिनेता ने खुदकुशी (actor commits suicide) की थी या फिर उनकी हत्या की की गई थी। इस बीच एक आरटीआई (RTI) का जवाब देते हुए सीबीआई ने कहा है कि जांच की प्रगति की जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
बता दें कि जनवरी में सुशांत सिंह राजपूत केस पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव में लाभ पाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। यह एक चुनावी स्टंट था। उन्होंने कहा था कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विदित हो कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, हालांकि, करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।



चश्मदीदों का कहना था कि उन्होंने सुशांत का शव पंखे से लटका पाया था। पुलिस की जांच में भी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था। इस जांच से सुशांत के फैंस संतुष्ट नहीं थे। बाद में केंद्र सरकार ने इस केस की जांच को सीबीआई को सौंप दी थी।
इस फिल्म में आए थे अंतिम बार नजर
सुशांत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा थी। यह फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर को आखिरी बार देखकर फैंस इमोशनल हो गए थे। दिल बेचारा का निर्देशन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था।

Share:

Next Post

Covid वैक्सीन सर्टिफिकेट में आसानी से हो सकेंगे बदलाव, जानिए क्या है तरीका

Fri Apr 8 , 2022
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (corona virus) के खिलाफ सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीनेशन है। जिन लोगों को इसकी एक भी डोज लगाई जा चुकी है, उन्हें इसका प्रमाणपत्र जारी किया जाता है, हालांकि कई बार प्रमाणपत्र (Covid-19 Vaccination Certificate) में कुछ गलतियां हो जाती हैं! अब केंद्र सरकार की नई पहल से इस प्रमाणपत्र में हुई […]