बड़ी खबर

देश के अन्नदाता के साथ अन्याय चुनावों में बहुत घातक होगा मोदी सरकार के लिए : अशोक गहलोत


दौसा । पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ अन्याय (Injustice to the Country’s Food Providers) मोदी सरकार के लिए (For Modi Government) चुनावों में (In Elections) बहुत घातक होगा (Will be Very Fatal) । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन को लेकर आज दौसा में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट यात्रा के स्वागत के लिए धौलपुर जाते समय कुछ देर दौसा ठहरे।


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई और हिंसा का माहौल है। इससे आम लोग त्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान हैं। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ इतना बड़ा जुर्म करना मोदी सरकार के लिए चुनावों में बहुत घातक होगा।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया अलायंस के बीच सीट शेयरिंग पर सकारात्मक सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से किसान, जवान, युवाओं की आवाज उठाई है। आज शाम धौलपुर में इस यात्रा का जोश खरोश से स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर हर वर्ग के लोग और कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को भी इस यात्रा से आत्म चिंतन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

यूपी में पेपर लीक के मामले में उन्होंने कहा कि इस पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा आवाज उठाने पर वहां की सरकार को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी है। किसान आंदोलन पर पायलट बोले कि डेढ़ साल तक किसानों का आंदोलन चलने का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार को तीनों काले कानून बदलने पड़े हैं। मोदी सरकार एमएसपी पर कानून बनाने का वादा कर अब वादा खिलाफी कर रही है। आज किसानों को आंसू गैस और गोली मारी जा रही है। यह देश का दुर्भाग्य है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दौसा पहुंचने पर गहलोत का लालसोट बाईपास पर स्वागत किया। जबकि सचिन पायलट का स्वागत कलेक्ट्रेट चौराहे पर किया गया।

Share:

Next Post

पेपर लीक में शामिल लोग ना घर के रहेंगे न घाट के...CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी

Sun Feb 25 , 2024
लखनऊ (Lucknow): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पुलिस परीक्षा भर्ती (UP Police constable recruitment exam) पेपर लीक केस में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने पेपर लीक (Paper Leak) में शामिल लोगों से कहा है कि ऐसे लोग अब घर के रहेंगे ने घाट के. शनिवार को ही उन्होंने […]