
नई दिल्ली। दुबई (Dubai) में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर (Drug Smuggler) पवन ठाकुर (Pawan Thakur) को पकड़ लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उसे जल्द ही भारत डिपोर्ट (India Deported) किया जाएगा। पवन ठाकुर दिल्ली में हाल ही में पकड़े गए बड़े ड्रग मामलों का मास्टरमाइंड है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो दिन पहले दिल्ली में 262 करोड़ रुपये कीमत का मेथ ड्रग्स पकड़ा था, जिसमें पवन ठाकुर मुख्य आरोपी है। एनसीबी की इस बड़ी कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved