
दुबई। फ्रांस की राजधानी पेरिस (France’s capital Paris) में नौकरानियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार(treat maids like slaves) करने के मामले में सऊदी अरब के एक राजकुमार बुरी तरह से फंस गए(A prince of Saudi Arabia is badly trapped) हैं। इस आधुनिक गुलामों जैसे व्यवहार के लिए सऊदी प्रिंस के खिलाफ फ्रांस में जांच शुरू (Investigation begins in France against Saudi Prince) हो गई है। सऊदी प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 7 नौकरानियों को भूखा रखा (Starved 7 maids) और बचा हुआ खाना(left over food) दिया। एक महीने तक 24 घंटे काम करने पर भी केवल 300 यूरो वेतन दिया जो पेरिस के लिहाज से बहुत ही कम है।
खबरों के मुताबिक ये नौकरानियां सऊदी प्रिंस जब पेरिस शहर घूमने गए थे, उस समय उनके घर से फरार हो गईं। सऊदी प्रिंस के खिलाफ इंसानों की तस्करी के मामले में जांच शुरू हुई है। सभी महिलाओं की उम्र 38 से 51 साल के बीच है। इन आरोपों को अक्टूबर 2019 में दाखिल किया गया था। खबरों के मुताबिक हर साल प्रिंस और उनका पूरा परिवार गर्मियों के महीने में पेरिस आता था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved