
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) के बीच वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से शेयर बाजार (stock market with a positive outlook) में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.74 लाख करोड़ रुपये (Investors’ wealth increased by Rs 5.74 lakh crore) बढ़ी है। कारोबार के दौरान निवेशकों ने निचले स्तर पर लिवाली की, जिससे शेयर बाजार में मजबूती रही।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गुरुवार को 874.18 अंक यानी 1.53 फीसदी उछलकर 57,911.68 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले पांच दिन की गिरावट के बाद एक दिन पहले सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 फीसदी उछला था।
इसके साथ शेयर बाजार में लगातार दो दिन की तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,74,427.92 करोड़ रुपये उछलकर 2,71,77,156.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved