img-fluid

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराया

September 29, 2021

अबुधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इसमें मुंबई ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया है। आलराउंडर हार्दिक पांड्या की 40 रन की नाबाद विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में एक ओवर शेष रहते पंजाब किंग्स छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।


मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दोनों ही टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम ने दो जबकि पंजाब ने अपने आज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वह 16वें ओवर में लेग स्पिनर राहुल चाहर की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर स्वीप खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। दीपक हुड्डा ने 26 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। कप्तान लोकेश राहुल ने 22 गेंदों में दो चौकों के सहारे 21 रन बनाये।

जवाब में मुंबई की टीम ने सौरव तिवारी के 45 रन की बदौलत 19वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल में मुम्बई की यह पांचवीं जीत हासिल थी। अंक तालिका में 11 मैचों में 10 अंकों के साथ वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

Share:

  • इंदौरः बीआरटीएस पर सुबह 6 से रात 12 बजे तक होगा बसों का संचालन

    Wed Sep 29 , 2021
    इंदौर। इंदौर शहर में बीआरटीएस पर अटल इंदौर सिटी ट्रासंपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआइसीटीएसएल) द्वारा संचालित लोक परिवहन की बसों के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर बसों को सुबह साढ़े 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलाने की अनुमति प्रदान की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved