खेल

IPL 2022: धोनी को फिर मिली सीएसके की कमान, जडेजा ने छोड़ी कप्तानी

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings-CSK) के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कप्तानी छोड़ दी है और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। CSK ने बयान जारी करके आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। बता दें जडेजा को IPL 2022 की शुरुआत से ठीक पहले कप्तान बनाया गया था।

CSK ने बयान में बताया कि जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान लगाने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और धोनी को दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है। धोनी ने टीम के भविष्य को देखते हुए जडेजा का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। मौजूदा सीजन में जडेजा ने आठ मैचों में 22.40 की औसत से सिर्फ 112 रन बना सके हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में 8.19 की इकॉनमी रेट से सिर्फ पांच विकेट ले सके थे।


जडेजा की कप्तानी में CSK ने मौजूदा सीजन में आठ मैच खेले, जिसमें से सिर्फ दो में उन्हें जीत मिली है जबकि आठ में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2022 में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ही मैच जीतने में सफल रही है। अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही CSK का अगला मुकाबला 01 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

धोनी ने IPL में अब तक कुल 204 मैचों (चेन्नई और पुणे के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 121 मैचों में उनकी टीम जीती है जबकि 82 में हार मिली है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 59.60 रहा है। वह IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL के चार खिताब के अलावा दो बार चैंपियंस लीग भी जीती है।

धोनी की कप्तानी में CSK सबसे अधिक नौ बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में इस लीग का खिताब जीता था और लीग में दूसरे सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। धोनी की कप्तानी में ही लगातार दो साल खिताब जीतने वाली CSK पहली टीम थी और उनके रिकॉर्ड को 2020 में मुंबई इंडियंस ने बराबर किया था।

Share:

Next Post

IPL : मुंबई को 8 हार के बाद मिली पहली जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

Sun May 1 , 2022
मुंबई। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने लगातार आठ हार के बाद इस आईपीएल सीजन की पहली जीत दर्ज की। […]