खेल

IPL 2022 : मुम्बई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार, पंचाब किंग्स ने 12 रनों से हराया

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings-PBKS) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians-MI) को 12 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। पंजाब ने पहले खेलते हुए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (70) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) (52) के अर्धशतकों की मदद से 198/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई डेवाल्ड ब्रेविस की 25 गेंदों में 49 रनों की पारी के बावजूद 186/9 ही बना सकी।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए धवन और मयंक की सलामी जोड़ी ने 97 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। वहीं जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में मुंबई ने 32 के स्कोर तक रोहित और ईशान के विकेट खो दिए। वहीं तिलक वर्मा (36), डेवाल्ड ब्रेविस (49) और सूर्यकुमार यादव (43) भी जीत नहीं दिला सके।


धवन के MI के खिलाफ अब 27 मैचों में 39.59 की औसत से 871 रन हो गए हैं और उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। बता दें रैना ने MI के खिलाफ 34 मैचों में 29.42 की औसत और 139.42 की स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए थे। धवन MI के खिलाफ 850 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका MI के खिलाफ छठा अर्धशतक है।

रोहित ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन
MI के कप्तान रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए और इस बीच टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित के नाम अब 375 टी-20 मैचों में 10,003 रन हो गए हैं और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले विश्व के सातवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें भारत से विराट कोहली (10,379) ये कारनामा कर चुके हैं।

रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर में 500 चौके पूरे कर लिए हैं। मयंक अग्रवाल ने अपने IPL करियर की 100वीं पारी खेली और लीग में अपना 12वां अर्धशतक लगाया। IPL 2022 में मुंबई की खराब शुरुआत रही है और उन्होंने अपने पांचो मैच हार लिए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 10वें स्थान पर है। ओडियन स्मिथ ने अपने अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (4/30) किया।

IPL 2022 में सर्वाधिक रन फिलहाल जोस बटलर (218) ने बनाए हैं। उनके बाद इस सूची में शिवम दूबे (207) हैं। गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट युजवेंद्र चहल (11) ने चटकाए हैं। उनके बाद कुलदीप यादव (10), वानिंदू हसरंगा (10) और उमेश यादव (10) हैं।

Share:

Next Post

देश का निर्यात मार्च में 20 फीसदी बढ़कर 42 अरब डॉलर के पार

Thu Apr 14 , 2022
-इस दौरान देश का व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर पहुंचा नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) के बीच निर्यात के र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश का निर्यात (country’s exports), मार्च 2022 में 19.76 फीसदी बढ़कर 42.22 अरब डॉलर (up 19.76 percent to $42.22 billion) पर पहुंच गया है। हालांकि, इस अवधि में व्यापार […]