img-fluid

IPL 2026 : प्रभसिमरन और श्रेयस की शतकीय साझेदारी से पंजाब ने मुंबई को सात विकेट से रौंदा

April 17, 2026

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. ये मुकाबला वानखेड़े मैदान पर हुआ. जहां टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. इस मुकाबले में पहली बार क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. और डिकॉक ने इस मौके को भुनाते हुए केवल 53 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने 196 रनों का टोटल 17वें ओवर में ही चेज कर लिया. पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. पंजाब इस सीजन अबतक एक मैच भी नहीं हारी है.

196 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. तीसरे ही ओवर में 27 के स्कोर पर प्रियांश आर्य आउट हो गए. इसके बाद कोनली भी 17 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के बीच कमाल की साझेदारी हुई.


  • दोनों के बीच 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी हुई. ये साझेदारी तब टूटी जब पंजाब किंग्स को जीत के लिए केवल 12 रनों की दरकार थी और गेंदें 27 बाकी थीं. श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए. अपनी पारी में अय्यर ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने काम तमाम किया और नाबाद 80 रनों की पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. जिसके चलते पंजाब ने मुंबई का टोटल 17वें ओवर में ही चेज कर लिया.

    पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डीकॉक ने की. लेकिन तीसरे ही ओवर में अर्शदीप कहर बनकर टूटे और पहले रेयान फिर सूर्या दोनों का विकेट झटक लिया. सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद नमन धीर और क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की.

    दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 14वें ओवर में नमन धीर अपना विकेट गंवा बैठे. नमन के बल्ले से 51 रन आए. लेकिन इसके बाद डिकॉक नहीं रुके. उन्होंने 53 गेंदों में शतक जड़ा. लेकिन इसी बीच 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे. हार्दिक के बल्ले से केवल 14 रन आए. डिकॉक ने नाबाद 112 रनों के पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. जिसके दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए.

    इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 5 मैचों में पंजाब ने 4 जीते हैं और एक बारिश की वजह से धुल गया था. यानी पंजाब के पास 9 अंक हैं. आरसीबी 5 मैच में 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. राजस्थान तीसरे पायदान पर है. वहीं, मुंब इंडियंस 5 मैच में 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गई है. सीएसके अब मुंबई से आगे निकल गई है.

    Share:

  • पाकिस्तान में आतंकियों का ‘साइलेंट सफाया’, हाफिज के करीबी पर हमला, रहस्यमयी ‘धुरंधर’ बना खौफ का कारण

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में छिपे भारत (India) के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों (Most-wanted terrorists) पर अज्ञात हमलावरों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। हालिया घटना में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े और हाफिज सईद के करीबी आमिर हमजा को लाहौर में गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved