img-fluid

IPL 2026: पंजाब ने T20 इतिहास का सबसे बड़ा चेज किया, 6 विकेट से हारी दिल्ली

April 25, 2026

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 35वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने इतिहास रचे हुए आईपीएल ही नहीं बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर 264 रन बनाए थे.

लेकिन पंजाब ने ये मुकाबला एक ओवर, एक गेंद रहते ही चेज कर लिया. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. केएल राहुल के तूफानी 152 रनों की पारी के दम पर दिल्ली ने 264 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने इसे भी चेज कर लिया.


  • पंजाब का ऐतिहासिक रन चेज
    265 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद शानदार रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 7वें ओवर में जब प्रियांश का विकेट गिरा तो पंजाब का स्कोर 126 रन हो गया था. प्रियांश ने 17 गेंद में 43 रन बनाए. लेकिन दूसरी तरफ प्रभसिनरन का तूफान जारी रहा. इसके बाद 8वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह अपना विकेट गंवा बैठे. प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 26 गेंद में 76 रन आए. अपनी पारी में प्रभसिमरन सिंह ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए.

    इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर के बीच 56 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में नेहाल अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 25 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 36 गेंद में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में अय्यर ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. इसके दम पर पंजाब ने ये मैच 7 गेंद पहले ही जीत लिया. पंजाब इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है और अंक तालिका में टॉप पर है.

    पंजाब ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
    टी20 क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो अब ये रिकॉर्ड पंजाब के नाम है. इससे पहले भी पंजाब किंग्स ने साल 2024 में 262 रनों का टोटल चेज किया था. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 2023 में 259 रन चेज किए थे. इस जीत के साथ ही अब पंजाब की टीम के 7 मैच में 13 अंक हो गए हैं. वहीं, दिल्ली की टीम 7 मैच में 3 जीत के साथ छठे पायदान पर है.

    दिल्ली की बैटिंग में केएल राहुल का तूफान
    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया.

    नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए. अपनी पारी में नीतीश राणा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे. केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े.

    दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

    पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

    Share:

  • Zalety gier kasynowych na żywo w kasynie Vox z prawdziwym krupierem

    Sat Apr 25 , 2026
    Zalety gier kasynowych na żywo w kasynie Vox z prawdziwym krupierem Gry kasynowe na żywo z prawdziwym krupierem w kasynie Vox oferują unikalne doświadczenie, które łączy w sobie emocje tradycyjnego hazardu oraz nowoczesną technologię. W tym artykule omówimy kluczowe zalety korzystania z gier na żywo w Vox, które przyciągają graczy z całego świata. Od autentyzmu […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved