
नई दिल्ली। दिल्ली सीएम (Delhi CM) पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने बड़ा फेरबदल किया है। दिल्ली में नए कमिश्नर की तैनाती की है। तिहाड़ जेल के डीजी आईपीएस सतीश गोलचा (IPS Satish Golcha) को दिल्ली का नया कमिश्नर बनाया गया है। अभी तक आईपीएस एसबीके सिंह दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभाल रहे थे। गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस में कई पदों पर काम का अनुभव रखते हैं। उन्होंने इंटेलिजेंस में स्पेशल सीपी, डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी जैसे पदों पर भी काम किया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में दो समुदायों के बीच दंगे हुए थे। इसमें करीब 53 लोगों को मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस दौरान स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) के रूप में सतीश गोलचा ही थे। इस दंगे से गोलचा को दिल्ली की स्थिति का पता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved