img-fluid

सागर SP पद से हटाए जाने के चार दिन बाद IPS सुजानिया का इस्तीफा, CM की पुलिस मुख्यालय में बैठक

November 03, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग सुजानिया (Anurag Sujania) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्य सरकार (state government) ने चार दिन पहले ही उन्हें सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) के पद से हटाया था। पद से हटाए जाने के चार दिन बाद आईपीएस अधिकारी सुजानिया ने सोमवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा। उन्होंने सेवा छोड़ने के पीछे अपनी व्यक्तिगत वजह बताई है।

2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनुराग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें एक बेहतर पुलिस अफसर मानाजाता है, लेकिन सागर एवं मुरैना में बतौर एसपी रहते जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के कारण वह चर्चा में रहे हैं। मुरैना में 2021 में जहरीली शराब कांड में 24 से ज्यादा मौतें हुई थीं, वहीं सागर में 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। मुरैना की जांच में पुलिस संरक्षण में शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ था। राज्य सरकार ने हाल में, उनके साथ सागर में कलेक्टर को भी हटा दिया था।


  • मुख्यमंत्री करेंगे मुख्यालय में बैठक
    आईपीएस अधिकारी के त्यागपत्र देने के इस मामले के सामने आते ही राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री आज शाम पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) पहुंचेंगे, जहां वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। चार दिन पहले सरकार द्वारा पदमुक्त किए गए सागर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया का अचानक त्यागपत्र देना प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की आज शाम पुलिस मुख्यालय में होने वाली बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    Share:

  • केंद्र और दिल्ली सरकार तथा दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया सुप्रीम कोर्ट ने

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र और दिल्ली सरकार तथा दिल्ली पुलिस को (To Centre, Delhi Government and Delhi Police) नोटिस जारी किया (Has issued Notices) । दिल्ली के व्यापारियों की संस्था किराना कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved