
नई दिल्ली। टेक कंपनी iQOO ने हाल ही में iQOO Z5 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस मिड-रेंज डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 778G प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अब कंपनी इस डिवाइस के प्रो वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस वेरिएंट की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iQOO Z5 प्रो को iQOO Neo 6 SE के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस 3C डेटाबेस वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
iQOO Neo 6 SE की लॉन्चिंग और कीमत
माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह डिवाइस 3C वेबसाइट पर लिस्ट है। इस डिवाइस में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस डिवाइस में 4,500mAh या 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इससे पहले अगामी फोन को IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। वहां यह स्मार्टफोन V2157A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट था।
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगामी आईकू निओ 6 एसई स्मार्टफोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved