img-fluid

इराक : कुर्दिस्तानी राष्ट्रपति के घर पर हमला, PM अल-सुदानी ने हमले की कड़ी निंदा की; दी सख्त चेतावनी

March 29, 2026

बगदाद. इराक (Iraq) के दुहोक प्रांत में कुर्दिस्तान क्षेत्र (Kurdistan Region) के राष्ट्रपति (President) नेचिरवान बरजानी (Nechirvan Barzani) के निवास पर हुए हमले ने पूरे देश में चिंता की लहर फैला दी है। यह घटना पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सामने आई। इस हमले की जानकारी इराक के प्रधानमंत्री (PM)  मोहम्मद शिया अल-सुदानी (Mohammed Shia al-Sudani) के कार्यालय ने शनिवार को बयान जारी कर दिया। बयान के अनुसार अल-सुदानी ने बरजानी से फोन पर बात की और घटना के साथ-साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाओं तथा सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने इस हमले को स्पष्ट और आपराधिक हमला करार देते हुए इसे कड़ी निंदा की और कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार के नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया। इसके साथ ही उन्होंने बरजानी की राष्ट्रीय एकता और इराकियों के बीच सामंजस्य बढ़ाने वाली भूमिका की भी सराहना की।


  • इराकी पीएम ने दिया संयुक्त टीम बनाने के निर्देश
    हमले के बाद इराकी पीएम अल-सुदानी ने निर्देश दिए हैं कि फेडरल सरकार और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के सुरक्षा और तकनीकी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई जाए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस टीम का काम हमले की पूरी जांच करना, दोषियों की पहचान करना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

    इराकी पीएम ने दी सख्त चेतावनी
    इराकी प्रधानमंत्री ने हमले को लेकर सख्त बयान जारी करते हुए कहा कि इराक को अवैध और अस्थिर करने वाले किसी भी तत्व, देशीय, क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय को देश में अस्थिरता फैलाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इराक की सुरक्षा, संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर समन्वित प्रयासों पर भी जोर दिया।

    पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष
    गौरतलब है कि यह घटना उस समय आई है जब पश्चिम एशिया का युद्धक्षेत्र दिन-ब-दिन और भयानक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से क्षेत्र में आग का तूफान है। दूसरी ओर ईरान ने भी खाड़ी देशों मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इस्राइल में भयंकर और सटीक हमला कर चारों तरफ धुंआ-धुंआ कर रखा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल काबू से बाहर है।

    Share:

  • बनारस की सैर अब थिएटर में! राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में हूबहू दिखेगी शहर की झलक

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा(Indian cinema) के मेगा प्रोजेक्ट्स(mega-projects) के लिए मशहूर एस एस राजामौली (S.S. Rajamouli)की अगली फिल्म ‘वाराणसी’(Varanasi) चर्चा का केंद्र बन चुकी है। नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में बनारस के घाट, मंदिर और गलियां तैरने लगती हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि फिल्म की शूटिंग असली बनारस में नहीं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved