नई दिल्ली। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान हमारा कई बार प्लान कैंसिल हो जाता है। ऐसे में अंत में हमें टिकट कैंसिल करना पड़ता है और इसके बाद हम रिफंड का इंतजार करते हैं, किन्तु इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी की IRCTC ने एक नया पेमेंट गेटेव iPay की शरुआत की है। इस नई सुविधा से आपका रिफंड तुरंत ही वापस आ जाएगा।
बता दें कि टिकट कैंसिल होने पर पहले रिफंड मिलने में बहुत ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब ये पैसा तुरंत खाते में जाएगा। आईआरसीटीसी के तहत यूजर को अपने UPI बैंक खाते या डेबिट के लिए सिर्फ एक बार ही मेनडेट देना होगा, इसके बाद पेमेंट इंस्ट्रूमेंट आगे के ट्रांजैक्शन के लिए अधिकृत हो जाएगा। ऐसे में टिकट बुक करने में समय भी कम लगेगा। IRCTC के अधिकारियों के मुताबिक पहले जहां कंपनी का अपना पेमेंट गेटवे नहीं था तो ऐसे में उसे किसी दूसरे पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करना पड़ता था। ऐसे में इसमें काफी समय लगता था। यानी की किसी के अगर पैसे कट जाते थे तो वो वापस अकाउंट में देरी से आते थे, लेकिन अब ऐसा किसी के साथ नहीं होगा। आईआईसीटीसी के पेमेंट गेटवे पर पहले सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन अब ये पूरी तरह सुरक्षित है।
नई दिल्ली। महान भारतीय ऐथलीट मिल्खा सिंह (Indian athlete Milkha Singh)का शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ निधन(Death) हो गया। वह कोविड(corona) संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। मिल्खा सिंह( Milkha Singh) की उम्र 91 साल थी। इस फर्राटा धावक को ‘फ्लाइंग सिख’ (Flying Sikh) कहा जाता था। बेशक, यह नाम उन्हें उनकी रफ्तार की वजह से […]
नई दिल्ली। आगरा में जब एक पुजारी ‘लड्डू गोपाल’ की प्रतिमा लेकर अस्पताल पहुंचा तो मामला सुर्खियों में छा गया। दरअसल, शुक्रवार को लेख सिंह नाम का पुजारी ‘भगवान श्री कृष्ण’(Lord Shri Krishna) की मूर्ति का इलाज करवाने अस्पताल गया था। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह ‘लड्डू गोपाल’ स्नान करवाते समय गलती से मूर्ति की बांह […]
नई दिल्ली: कोविड की वजह से देश मे कई लोग अपने कर्ज (Loan) को समय पर नहीं चुका सके और अब वो कर्ज में फंसने की टेंशन के साथ रह रहे हैं. कर्ज हमेशा से पैसे जुटाने का सबसे आसान तरीका माना जाता रहा है. आज के समय में कर्ज पाना भी बेहद आसान हो […]
श्रीनगर। केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर की ग्रीमकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ मंगलवार इस मौसम की सर्वाधिक ठंड रात थी जिससे विश्व प्रसिद्ध डल झील भी जम गई है। सुबह हालांकि सूरज के निकलने से लोगों को राहत मिली। शहर में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। श्रीनगर नगर निगम […]