img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप की नजर अब नाइजीरिया पर? IS के हमले के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य अफसरों की टीम

February 04, 2026

लागोस. अमेरिका (US) ने हाल के आतंकी हमलों (terrorist attacks) के बाद नाइजीरिया (Nigeria) में अमेरिकी सेना के अधिकारियों (military officers) की एक छोटी टीम भेजी है। यह जानकारी अमेरिका के अफ्रीका कमांड (एएफआरआईसीओएम) के प्रमुख जनरल डैगविन आर. एम. एंडरसन ने दी। जनरल एंडरसन ने बताया कि यह फैसला पिछले साल रोम में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू से हुई उनकी मुलाकात के बाद लिया गया। उनके मुताबिक, ‘इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है। इसी के तहत अमेरिका की एक छोटी टीम नाइजीरिया भेजी गई है, जो कुछ खास क्षमताओं के साथ वहां की सेना की मदद करेगी।’ यह साफ नहीं है कि यह टीम नाइजीरिया कब पहुंची।

एयरस्ट्राइक और बढ़ता सैन्य सहयोग
यह कदम उस समय आया है जब अमेरिका ने 25 दिसंबर को इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकी गुट पर हवाई हमले किए थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और तेज हुआ है। अमेरिका पहले ही नाइजीरिया को सैन्य उपकरण, खुफिया जानकारी, निगरानी मिशन जैसी मदद देता रहा है, लेकिन इस नए सहयोग की शर्तें सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई हैं।


  • धार्मिक उत्पीड़न पर विवाद
    नाइजीरिया हाल के महीनों में अमेरिका के राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव में भी रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि नाइजीरिया अपने ईसाई नागरिकों की सुरक्षा ठीक से नहीं कर पा रहा।

    इसके बाद अमेरिका ने नाइजीरिया को ‘विशेष चिंता का देश’ घोषित किया, यह दर्जा उन देशों को दिया जाता है जहां धार्मिक उत्पीड़न के आरोप होते हैं। हालांकि, नाइजीरियाई सरकार ने ‘ईसाई नरसंहार’ के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सरकार का कहना है कि आतंकी समूह धर्म देखकर नहीं, बल्कि आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं।

    कई आतंकी गुटों से जूझ रहा है नाइजीरिया
    नाइजीरिया लंबे समय से कई सशस्त्र संगठनों से लड़ रहा है, जिनमें बोको हराम और इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत शामिल हैं। पिछले महीने, उत्तर-पश्चिमी कडुना राज्यमें एक सशस्त्र समूह ने तीन चर्चों पर एक साथ हमला किया, जिसमें 168 लोगों का अपहरण कर लिया गया।

    Share:

  • उमर अब्दुल्ला बोले- Ind vs Pak मैचों को युद्ध जैसा दिखाने की वजह से होते हैं विवाद

    Wed Feb 4 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने मंगलवार को पाकिस्तान (Pakistan) के टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से भारत (India) के खिलाफ मैच बहिष्कार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे खेल और राजनीति के जटिल रिश्ते का परिणाम बताया। उमर अब्दुल्ला के अनुसार, भारत और पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved