img-fluid

आ रहा है मनी हाइस्ट 6? नए अनाउंसमेंट ट्रेलर की ये है इनसाइड स्टोरी

May 11, 2026

डेस्क: ओटीटी के इतिहास के बारे में जब भी बात होगी एक सीरीज का नाम हमेशा लिया जाएगा और वो है मनी हाइस्ट. इस स्पैनिश सीरीज ने हर देश में लोगों को अपना दीवाना बनाया है. कोई सोच भी नहीं सकता कि एक फेल शो ने ओटीटी का इतिहास बदलकर रख दिया. इस शो को पहले सीजन के बाद कैंसिल कर दिया गया था, लेकिन ओटीटी रिलीज के बाद इस शो ने जो कमाल किया उसकी वजह से शो के पांच सीजन बने.


  • साल 2021 में शो का लास्ट सीजन आया था. प्रोफेसर और उनकी सारी टीम की कहानी वैसे तो खत्म हो जाती है, लेकिन लास्ट में एक छोटा सा क्लिफ एंगल डाला गया था, जिसने एक और सीजन की पॉसिबिलिटी बढ़ा दी थी. अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा अनाउंसमेंट के साथ फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.

    नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक अनाउंसमेंट टीजर शेयर किया. इस टीजर में मनी हाइस्ट के वर्ल्ड के बारे में बताते हुए मेकर्स ने बताया कि वो इस यूनिवर्स को एक्सपैंड कर रहे हैं. जैसे ही नेटफ्लिक्स ने ये टीजर शेयर किया, तो फैंस को लगने लगा कि शो का सीजन 6 आने वाला है. हालांकि, ये बात कि अब तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है. ये बात तो तय है कि बर्लिन सीजन 2 के बाद ये यूनिवर्स और अच्छे से एक्सपैंड होगा और आगे और भी पुराने किरदारों की एंट्री हो सकती है.

    Share:

  • रोमांचक मुकाबले में CSK की शानदार जीत, LSG प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में रविवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium) में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ (Lucknow) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved