खेल

आईएसएल-7 : ओडिशा को हराकर शीर्ष-4 में पहुंचा गोवा

गोवा। एफसी गोवा हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष-4 में लौट आया है। गोवा ने बुधवार रात फातोर्दा के जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में तालिका में सबसे नीचे चल रहे ओडिशा एफसी को 3-1 से हराया। दोनों टीमों का यह 18वां मैच था।

गोवा ने सीजन की छठी जीत के साथ अपने कुल अंकों की संख्या 27 कर ली है और वह तालिका में पांचवें से एक स्थान ऊपर उठते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हैदराबाद एफसी के भी 27 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। ओडिशा को सीजन की 11वीं हार मिली है। उसके खाते में नौ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।

स्कोरलाइन के लिहाज से पहला हाफ वैसे तो गोवा के नाम रहा लेकिन डिएगो मौरिसियो द्वारा किए गए गोल की मदद से ओडिशा मैच में बना रहा। इस हाफ में प्रतिस्पर्धी फुटबाल के बाद तीन गोल हुए। दो गोवा ने किए जबकि एक गोव ओडिशा के खाते में आया। गोवा के लिए अल्बर्ट नोग्वेरा ने किया। 18वें मिनट में हुए इस गोल में इवान गोंजालेज का एसिस्ट रहा।


इसके बाद गोवा ने 26वें मिनट में एक और गोल करते हुए 2-0 की लीड ले ली। गोवा के लिए दूसरा गोल जार्ज ओर्टिज ने किया जबकि इसमें सेवियर गामा का एसिस्ट रहा। दो गोल से पिछड़ने के बावजूद ओडिशा की टीम निराश नहीं हुई और वापसी के लिए प्रयत्नशील रही। 30वें मिनट में उसे आखिरकार सफलता मिल गई और उसने मैच में वापसी की। उसके लिए यह गोल मौरिसियो ने राकेश प्रधान की मदद से किया।

ओडिशा ने दूसरे हाफ की शुरुआत बदलाव के साथ की। पीला कार्ड पा चुके राकेश को बाहर कर जेरी एम. को अंदर लिया गया। हालांकि 63वें मिनट तक मैच में कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं हुआ लेकिन इसी मिनट में मौका बना और इसके केंद्र में गोलस्कोरर मौरिसियो रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। गोवा ने 66वें मिनट में एक बदलाव किया। ओडिशा ने 73वें मिनट में एक और बदलाव किया।

इसी तरह गोवा ने 74वें मिनट में प्रिंसटन रेबेलो को बाहर कर रिडीम थ्लांग को अंदर लिया। इसके एक मिनट बाद ही पहले गोल में एसिस्ट करने वाले इवान गोंजालेज ने गोल करते हुए गोवा को 3-1 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Share:

Next Post

ट्रैक पर मिला बम, ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम

Thu Feb 18 , 2021
नाथनगर। नाथनगर रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने यहां से एक शक्तिशाली बम बरामद किया है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया। बताया जाता है कि यह बम यहां से गुजरने वाली सुपर एक्सप्रेस को उड़ाने के लिए लगाया गया था। […]