img-fluid

नेतन्याहू के बेटे यायर ने बदला नाम, टैक्स और विदेश में रहने को लेकर उठे सवाल, जानिए क्‍या है मामला?

July 12, 2026

नई दिल्ली। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) के बड़े बेटे यायर नेतन्याहू (Yair Netanyahu) एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। लीक हुए डेटा के मुताबिक, यायर ने अपना नाम बदलकर ‘योनातन हुन’ कर लिया है। यह बदलाव पिछले दो वर्षों के दौरान किया गया बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में टैक्स फाइलिंग के दौरान उन्होंने अपने जन्म नाम यायर नेतन्याहू का ही इस्तेमाल किया था, जबकि 2026 में टैक्स से जुड़े दस्तावेजों में उनका नाम योनातन हुन दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने नाम बदलने का फैसला किस वजह से लिया।

इजरायली मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि नेतन्याहू परिवार पहले से ही टैक्स और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में यायर के नाम बदलने के फैसले को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नाम परिवर्तन का संबंध टैक्स से है।

प्रधानमंत्री आवास से जुड़ा बताया जा रहा है पता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 वर्षीय यायर ने अपने मौजूदा नेशनल आइडेंटिफिकेशन नंबर के तहत रेगुलेटरी अपडेट के जरिए नाम में बदलाव किया। दस्तावेजों में उनका रेसिडेंशियल एड्रेस केवल ‘बाल्फोर 0’ दर्ज किया गया है, जिसे इजरायल के प्रधानमंत्री आवास की ओर इशारा माना जा रहा है।


  • नाम बदलने के पीछे वजह को लेकर चर्चा तेज
    यायर नेतन्याहू के नाम बदलने के फैसले को लेकर इजरायल में बहस शुरू हो गई है। देश लंबे समय से युद्ध की स्थिति में है और बड़ी संख्या में रिजर्व सैनिकों को बुलाया गया है। वहीं, रिपोर्टों के अनुसार यायर नेतन्याहू 2023 से फ्लोरिडा में रह रहे हैं। विदेश में रहने को लेकर पहले भी उनकी आलोचना हुई थी। कुछ लोग उनके नाम बदलने के फैसले को युद्ध से दूरी बनाए रखने की कोशिश से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे टैक्स से संबंधित मुद्दों से जोड़कर देख रहे हैं।

    ‘योनातन हुन’ नाम का ऐतिहासिक संबंध
    इजरायली मीडिया के अनुसार, यायर द्वारा चुने गए नाम ‘योनातन’ का संबंध उनके चाचा योनी नेतन्याहू से माना जा रहा है। योनी नेतन्याहू 1976 में युगांडा में हुए एक मिशन के दौरान शहीद हुए थे और उन्हें इजरायल में एक राष्ट्रीय नायक के रूप में देखा जाता है।

    वहीं, ‘हुन’ शब्द को नेतन्याहू परिवार की पुरानी पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के बुजुर्ग बेन आर्टजी जब इजरायल आए थे, तब उनका नाम सैमुअल हुन था, जिसे बाद में बदला गया। इसी पारिवारिक इतिहास से जोड़ते हुए यायर ने अपने नए नाम में ‘हुन’ शब्द शामिल किया है।

    रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यायर पहले अपने पॉडकास्ट के दौरान ‘यायर हुन’ नाम का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन अब सरकारी दस्तावेजों में इस नाम के इस्तेमाल से यह बदलाव औपचारिक हो गया है। फिलहाल यायर नेतन्याहू के नाम बदलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू या उनके कार्यालय की ओर से भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

    Share:

  • होर्मुज बंद किया तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा

    Sun Jul 12 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच बीते कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. ईरान ने रविवार को दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved