img-fluid

ISRO ने फिर रचा इतिहास, पूरा किया 100वां मिशन, सफलतापूर्वक लॉन्च हुई नेविगेशन सैटेलाइट

January 29, 2025

नई दिल्‍ली । श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज इतिहास रच दिया। अपने 100वें मिशन यानी जीएसएलवी रॉकेट (GSLV Rocket) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह एक नेविगेशन उपग्रह है। यह इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन (V Narayanan) के नेतृत्व में पहला मिशन था। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था।

सूत्रों ने बताया कि स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ भू-समकालीन उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) अपनी 17वीं उड़ान में नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-02 को लेकर यहां दूसरे लॉन्च पैड से 29 जनवरी को सुबह छह बजकर 23 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।


इसरो ने अपने बयान में कहा, ‘GSLV-F15/NVS-02 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है अंतरिक्ष नेविगेशन में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ!’

यह नेविगेशन उपग्रह ‘नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन’ (नाविक) श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है, जिसका उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ भारतीय भूभाग से लगभग 1,500 किलोमीटर आगे के क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को सटीक स्थिति, गति और समय की जानकारी प्रदान करना है।

इससे पहले इसरो ने एक बयान में कहा कि एनवीएस-02 में सटीक समय अनुमान के लिए स्वदेशी और खरीदी गई परमाणु घड़ियों के संयोजन का उपयोग किया गया है।

Share:

  • शाहिद कपूर ने सलमान खान को लेकर कसा तंज, अब हो रहे थे ट्रोल

    Wed Jan 29 , 2025
    मुंबई। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी शाहिद (Busy Shahid) ने हाल ही में एक स्टेटमेंट दिया कि कुछ एक्टर्स खुद मे रहते हैं। शाहिद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved