
सीहोर। शहर को साफ और स्वच्छ करने के साथ अब उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी नगरपालिका द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। परिषद ने एक योजना के तहत शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्र विकास कार्य के लिए चिहिन्त किए हैं। गत दिनों प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शहर की 11 सड़कों के नवीनीकरण के लिए करोड़ों की राशि प्रदान की है। इसके अलावा भी शहर में सड़कों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक 15 में करीब 10 लाख की लागत से बनाई जा रही सड़क निर्माण का भूमि पूजन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे।
गुणवत्तापूर्व होगा सड़क का निर्माण
उन्होंने कहा कि नगर पालिका में प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जारी विकास अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जहां भी जरूरत होगी, क्षेत्रवासियों की मांग पर गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे आगामी दिनों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। शहर के विकास में सड़कों का निर्माण जरूरी है।
राठौर ने आभार व्यक्त किया
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में 10 लाख की लागत से बनाई जा रहे कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved