भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सीएम के निशाने पर जबलपुर प्रशासन

  • मुख्यमंत्री ने चेताया, माफिया पर कार्रवाई करें, गरीबों पर नहीं

भोपाल। प्रदेश में जारी माफिया विरोधी अभियान को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई रोकी तो फिर तीसरा नेत्र खुल जाएगा। दरअसल उन्होंने जबलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया। वहां प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिसको लेकर स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से प्रशासन की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताया। यहां तक कार्रवाई के नाम पर गरीब और व्यापारियों को बेवजह परेशान करने और माफियाओं पर ढीली कार्रवाई करने की शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को फिर से चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दो टूक कहा कि माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहना चाहिए। यदि कार्रवाई बीच में रोकी गई तो फिर शिवराज का तीसरा नेत्र खुलने में देर नहीं लगेगी। बाद में मुझे दोष न देना क्योंकि आजकल अपन अलग ही मूड में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई गरीबों के हक पर डाका डालने की सोचेगा, तो मैं उसे चैन से नहीं रहने दूंगा। उन्होंने प्रशासन को सचेत किया कि कार्रवाई की आड़ में अधिकारों का दुरुपयोग न करें। कार्रवाई माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ करना है, किसी गरीब या छोटे व्यापारी पर नहीं। मुख्यमंत्री शनिवार को जबलपुर में थे। यहां उन्होंने डुमना एयरपोर्ट पर आने के बाद मोहगांव में ट्रक ड्राइवर अशोक चौधरी के घर जाकर नाश्ता किया।

हर साल 5 विद्यार्थी को मिलेगा पराक्रम पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पराक्रमपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के पाँच विद्यार्थियों को प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चौहान ने कहा कि नेताजी के पराक्रम के परिणामस्वरूप अंग्रेज देश छोडऩे के लिए विवश हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।

Share:

Next Post

एक दिन की CM, नायक फ़िल्म बनी हक़ीक़त

Sun Jan 24 , 2021
हरिद्वार की 20 वर्षीय सृष्टि गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री बनाई गई वो भी नायक फिल्म की तरह हुआ। मुख्यमंत्री बनने के बाद वो सरकार के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई लड़की फ़िल्मी तरह से सही पर राज्य […]