img-fluid

जैन मुनि का जन्मदिन जीवदया दिवस के रूप में मनाया

October 03, 2024

महिदपुर। जैन आचार्य विजयराजजी का जन्म दिवस राष्ट्रीय अनुकम्पा दिवस के रूप में मनाया गया। गोपाल गौशाला झारड़ा कटन पर आदिनाथ ग्रुप के माध्यम से इस अवसर पर गौमाता को खली, पशु-आहार, खीर-पूड़ी, हरा चारा, गेहूं की बाटी, हरी सब्जियां एवं केला से आहार करवाया गया। इसी तरह श्वानों को दूध बिस्किट, पक्षियों को ज्वार दाना एवं चीटियों को आटा का आहार करवाया गया।



गौमाताओं को नवकार महामंत्र का श्रवण कराया गया। आदिनाथ ग्रुप के चमन सोनी ने बताया कि आचार्य विजयराजजी का जन्म दिवस आज जीव दया के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर बसंतीलाल बुरड़ परिवार की ओर से अरुण बुरड़ ने आदिनाथ ग्रुप, स्थानकवासी श्रीसंघ एवं उपस्थित जीवदया प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जवाहरलाल बुरड़, सुंदरलाल हिंगड़, जवाहर डोसी पीयूष, जैनेन्द्र खेमसरा, राजकुमार सकलेचा, विमल बुरड़, अतुल आंचलिया, अरविंद सकलेचा, प्रकाश जैन, विजय ओस्तवाल, अशोक बुरड़, रमेश गौड़, संजय सोनगरा, गिरीश नाबरिया, निलेश बच्छावत, अभिषेक कोचर, हर्ष गंधी, विजय चौधरी, रौनक यादव, हिमेश भटेवरा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार सकलेचा द्वारा दी गई।

Share:

  • महात्मा गांधी व शास्त्रीजी की जयंती मनाई

    Thu Oct 3 , 2024
    महिदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर, महिदपुर रोड़, झारड़ा व शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान नया बस स्टैंड परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने अध्यक्षता की। प्रारंभ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved