img-fluid

इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा दुलर्भ योग, राशि के अनुसार पूजा में करें ये काम

August 27, 2021

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जायेगी। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की गणना के अनुसार, 101 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है। जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजन विधि से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें तो महा लाभ होगा। कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पर इस बार 101 साल बाद जयंती योग का दुर्लभ संयोग (rare coincidence) बन रहा है। जयंती योग में ही 30 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। वर्षों बाद इस बार वैष्णव व गृहस्थ एक ही दिन जन्मोत्सव मनायेंगे। श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, सोमवार रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में मध्य रात्रि में हुआ था।

ऐसे होता है जयंती योग का निर्माण:
जब मध्यरात्रि (अर्धरात्रि) को अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक साथ मिल जाता है। तब जयंती योग का निर्माण होता है। इस बार इसी योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।

जयंती योग पर राशि के अनुसार करें पूजा
मेष राशि:
मेष राशि वाले लोग सर्वप्रथम राधाकृष्ण को जल से स्नान कराएं। तत्पश्चात लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री (Makhan Mishri) या अनार के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

वृषभ राशि :
चांदी के वर्क से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें। तत्पश्चात सफेद वस्त्र एवं सफेद चंदन अर्पित करें। अब शहद, दूध, दही, माखन व रसगुल्लों का भोग लगाएं।

मिथुन राशि :
राधाकृष्ण को दूध से स्नान कराएं। उसके बाद लहरिया वाला(wahariya wala) वस्त्र पहना कर पीला चंदन अर्पित करें। अब केला, सूखा मेवा व दही का भोग लगायें।

कर्क राशि :
राधा कृष्ण को केसर से स्नान कराकर सफेद वस्त्र पहनाएं। पूजन में नारियल (Coconut) या नारियल की मिठाई और केसर युक्त दूध का भोग लगाएं।


सिंह राशि :
शहद और गंगाजल मिलाकर श्री कृष्ण को स्नान कराएं। उसके बाद उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं। अब अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

कन्या राशि :
श्री राधाकृष्ण (Radhakrishna) को घी और दूध से स्नान कराएं। उसके बाद हरे रंग के वस्त्र पहनाएं एवं सूखा मेवा, दूध, इलाइची, लौंग का भोग लगाएं।

तुला राशि :
श्री राधाकृष्ण को दूध और चीनी से स्नान कराएं और केसरिया या गुलाबी रंग का वस्त्र पहना कर केला, सूखा मेवा व दूध की बनी मिठाई, माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि :
श्री बांके बिहारी को दूध, दही, शहद, चीनी और जल से स्नान कराकर लाल वस्त्र पहनाएं। पूजा के दौरान गुड़ और नारियल से बनी मिठाई, मावा, माखन या दही में से किसी एक चीज से भोग लगाए।

धनु राशि :
श्री राधाकृष्ण को दूध और शहद से स्नान कराएं। उन्हें पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। पूजा में केला, अमरूद व पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर राशि :
भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराएं। नारंगी रंग का वस्त्र पहनाकर मीठा पान अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ राशि :
श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान एवं दूध से अभिषेक कराएं। नीले रंग का वस्त्र पहनाकर सूखा मेवा व लाल मिठाई {बालूशाही} का भोग लगाएं।

मीन :
श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान कराएं। पीताम्बरी पहनाएं। पूजा के दौरान नारियल, दूध, केसर या मावे की बनी मिठाई से भोग लगाएं।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • पिता करते थे मारुति फैक्ट्री में काम, फिर इस तरह बेटी बनी IPS अफसर

    Fri Aug 27 , 2021
    नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 12) के 12वें सीजन में एक करोड़ रुपये जीतने वाली मोहिता शर्मा (Mohita Sharma) आईपीएस अफसर हैं और वर्तमान समय में अति संवेदनशील माने जाने वाले जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली मोहिता शर्मा (IPS Mohita Sharma Success Story) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved