
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लाँजी-बहेला चौकी-लोढ़ागी के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने तीन इनामी हार्ड कोर नक्सलियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved