img-fluid

जयंत को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद के इस्माइल ने लगाया था फोन

March 20, 2026

डेस्क: केंद्रीय मंत्री और आरएलडी नेता जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्हें ये धमकी 18 मार्च को दी गई थी. धमकी देने वाले ने जयंत चौधरी के PA विश्वेन्द्र शाह को फोन किया. बाद में व्हाट्सऐप के जरिए भी धमकी दी. कॉल करने वाले शख्स की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ‘इस्माइल’ के रूप में बताई गई. धमकी देने वाले ने फोन पर बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक कॉपी भी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है.

Share:

  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

    Fri Mar 20 , 2026
    देहरादून. धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में पांच नए मंत्रियों (Five New Ministers) की ताजपोशी (Coronation) की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved