
इंदौर। मानव तस्करी सहित ब्लैकमेल और अन्य मामलों के आरोपी जीतू सोनी का भतीजा कनाड़िया थाने में पेश हो गया।
बीते साल के आखरी में जीतू सोनी पर पुलिस ने बड़ी करवाई की थी। जिसमे जीतू के परिवार के कुछ लोगो को भी आरोपी बनाया था। जीतू और उसके दोनों बेटों पर करवाई हुई थी। तीनो को गिरफ्तार कर लिया था। सराफा संघ से जुड़े जीतू के भाई हुकुम सोनी के साथ उसके बेटे लक्की उर्फ दीप सोनी को भी आरोपी बनाया था। वह आठ माह से फरार था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पर सूत्र बता रहे वह पेश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने लेनदेन भी की। लक्की पर जीतू के घर मे करवाई के दौरान सरकारी काम मे बाधा डालने की कार्रवाई हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved