चेन्नई। प्रकाश का पर्व दीपावली (Diwali) ऐसा त्योहार है जो हर किसी के घर में खुशियां भर देता है। ऐसी ही खुशियां एक ज्वेलर्स (Jewelers) ने अपने कर्मचारियों को दिपावली (Diwali) आने से पहले ही दे दीं हैं। दरअसल, चेन्नई के चलानी ज्वेलर्स (Chalani Jewelers in Chennai) के मालिक ने अपने कर्मचारियों और सहकर्मियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर कारें और बाइक्स भेंट की हैं। ज्वेलर्स ने रविवार को अपने 10 कर्मचारियों को कारें और 20 कर्मचारियों को मोटरसाइकिल दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) के तौर पर दिए। चलानी ज्वेलर्स (Chalani Jewellery) के ओनर जयंती लाल ने कहा कि इन कर्मचारियों ने उतार-चढ़ाव के दौरान भी हमारा पूरा साथ दिया है।
विदिति हो कि इससे पहले सूरत के डायमंड किंग सावजी ढोलकिया अपने दिवाली गिफ्ट को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इन्होंने अपने कर्मचारियों को मर्सडीज की कारें दी थीं। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को इस दिवाली क्या उपहार देने जा रहे हैं, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। साल 2014 में दिवाली उपहार के तौर पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को 491 कारें और 207 फ्लैट दिए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved