
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बांग्लादेशी (illegal Bangladeshi) घुसपैठ (Infiltration) मामले में झारखंड (Jharkhand) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मामला झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है.
घुसपैट और तस्करी से जुड़ा है मामला
एजेंसी ने सितंबर में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए केस दर्ज किया था, जिससे कथित तौर पर काले धन की सप्लाई हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर इस तरह की घुसपैठ में मदद करने का आरोप लगाया है, जिससे हालिया चुनाव अभियान के दौरान संथाल परगना और कोल्हान इलाकों के आदिवासी बहुल इलाकों के डेमोग्रेफिक लैंडस्केप में बदलाव आया है. विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार को 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved