img-fluid

झारखंड सरकार और छात्रों ने बातचीत से समाधान निकाला – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

August 18, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि झारखंड सरकार और छात्रों (Jharkhand Government and Students) ने बातचीत से समाधान निकाला (Found Solution through Dialogue) ।


  • झारखंड में प्रदर्शन कर रहे भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के अनशन खत्म करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी, और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की – यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई। यही सही तरीका है। छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।”

    उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं। और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे, ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक मिले। पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा। अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।”

    झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है। परीक्षा रद्द होने के ऐलान के बाद रांची सदर अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं से मिलने देर रात राज्य सरकार के मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने छात्र नेता देवेंद्र महतो को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। इसके बाद देवेंद्र महतो अस्पताल से सीधे अपने घर चले गए। साथ ही हबीबा और राहुल का भी अनशन समाप्त कराया गया।

    Share:

  • देशभर में रेलवे स्टेशनों पर "टैंक टू टैप" फिल्टरेशन सिस्टम लागू किया जाएगा - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि देशभर में रेलवे स्टेशनों पर (On Railway Stations across the Country) “टैंक टू टैप” फिल्टरेशन सिस्टम (“Tank-to-Tap” Filtration System) लागू किया जाएगा (Will be Implemented) । कैग की रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर में रेलवे स्टेशनों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved