देश

झारखंड : करमा डाल विसर्जन करने गई सात लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

लातेहार । जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मननडीह गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लड़कियां करमा पूजा के बाद की डाल को विसर्जन करने गांव के ही बगल में स्थित तालाब में गई थी। इसी दौरान सभी लड़कियां डूब गई और उनकी मौत हो गई। मृतक लड़कियों में रेखा कुमारी (18) ,रीना कुमारी (16) और लक्ष्मी कुमारी (12) सगी बहन है। वहीं अन्य मृतकों में सुषमा कुमारी (12 ),पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसंती कुमारी (12) है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करमा पूजा करने के बाद शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ सभी लड़कियां डाल को विसर्जन करने गई थी। नहाने के दौरान अचानक लड़कियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। लड़कियों को डूबता देख महिलाओं ने हल्ला मचाया। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तालाब में कूद कर सभी लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी साथ लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम और बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Share:

Next Post

डायबिटीज पेशेंट इन लक्षणों को न करें अनदेखा, सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

Sat Sep 18 , 2021
डायबिटीज (diabetes) एक आम बीमारी है लेकिन इसे कंट्रोल में रखना आसान काम नहीं होता है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान से लेकर पूरी लाइफस्टाल पर बहुत ध्यान देना होता है। ब्लड शुगर बढ़ जाने पर मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्लड शुगर(blood sugar) बढ़ने या घटने पर कुछ […]