विदेश

अफगानिस्तान में छात्रों के लिए खुले कक्षा सात से 12 तक के स्कूल, महिला शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी  

काबुल। महिलाओं को उनके अधिकार देने का दावा करने वाले तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। नए फरमान के तहत लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने की इजाजत नहीं होगी। माध्यमिक या इससे ऊपर की शिक्षा सिर्फ पुरुषों के लिए होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई खबर के तहत तालिबान ने स्कूलों व कॉलेजों से महिला शिक्षकों को भी बाहर कर दिया है। पुरुषों को पढ़ाने के लिए सिर्फ पुरुष शिक्षक ही रखे गए हैं। तालिबान के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान दुनिया का एक मात्र देश है जहां के लोगों को माध्यमिक शिक्षा के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

तालिबान का यह फैसला तब आया है जब यूनीसेफ ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा के प्रति अपनी चिंता प्रकट की थी। शुक्रवार को यूनीसेफ अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा था कि अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू होने की वजह से उन्हें वहां की महिला शिक्षा को लेकर चिंता है। इस फैसले से महिलाएं बहुत पीछे रहे जाएंगी और उनके लिए परिस्थितियां बहुत ही दयनीय हो जाएंगी।

Share:

Next Post

IPL 2021: RCB की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं Virat Kohli, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Sat Sep 18 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में टी-20 (T-20) अंतरराष्ट्रीय से कप्तानी छोड़ने का एलान करके सबको चौंका दिया। 16 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह इस साल सुंयुक्त अरब अमीरात (united arab emirates) और ओमान में होने वाले […]