img-fluid

Jharkhand: झारखंड में चुनावी योजना लॉन्‍च, BJP महिलाओं को देंगी हर महीने 2100 रुपए देंगी

September 28, 2024

रांची । केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा (BJP in Jharkhand)के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान(Election in-charge Shivraj Singh Chouhan) ने विधानसभा चुनाव (assembly elections)से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। शिवराज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो 2100 रुपये महीना माताओं-बहनों को दिए जाएंगे। भाजपा की ओर से किया गया यह वादा मध्य प्रदेश में लागू ‘लाडली बहना’ से भी बड़ा है, जहां महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में भाजपा को बंपर जीत दिलाई थी।

शिवराज ने कहा कि मंईयां योजना भाजपा की प्रोडक्ट है। लाडली बहना योजना के तर्ज पर चुनाव के ठीक पहले नकल की गई। जबकि हेमंत सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में 2000 प्रतिमाह चूल्हा खर्च होने का वादा किया था। अब जब चुनाव आया तो 1000 रुपये खाते में डाले जा रहे हैं। वादों के मुताबिक, महिलाओं के खाते में अबतक 1.20 लाख रुपये आने चाहिए थे।


शिवराज ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अंतिम चरण में है। कई चीजें स्पष्ट हैं, उसमें नौकरी, महिला सशक्तिकरण, किसान की बात होगी। बहुत जल्द संकल्प पत्र आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना चला रही है। महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को राशि दी जा रही है। ओडिशा में भी बहनों के खातों में पैसा डालना शुरू कर दिया गया है। भाजपा की सरकार हरियाणा में बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेगी। जम्मू-कश्मीर में भी बहनों के खाते में भी राशि डाली जाएगी। झारखंड में भी बहनों के खाते में 2100 रुपए डाले जाएंगे।

पहले कैबिनेट में खाली पदों को भरने का होगा फैसला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। भाजपा की सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में खाली पदों को भरने का फैसला कर दिया जाएगा। हम कैलेंडर बनाकर तय करेंगे कि किस महीने में कौन सी परीक्षा होगी और रिजल्ट और ज्वाइनिंग की तारीख क्या होगी।

झारखंड में माटी , बेटी और रोटी की रक्षा का सवाल

शिवराज ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। जब चुनाव होते हैं तो एक राज्य के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी प्रचार के लिए जाते हैं। झारखंड में भाजपा ने विकास के काम किए हैं। रघुवर सरकार के विकास को जनता आज भी याद करती है। यहां की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का सवाल है। जेएमएम सरकार घुसपैठियों को वोट बैंक समझती है। वह बहुत खतरनाक खेल खेल रही है।

Share:

  • हरियाणा में CM पद को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- दलित समाज से बने मुख्यमंत्री

    Sat Sep 28 , 2024
    सिरसा । हरियाणा (Haryana) में कांग्रेस (Congress) सत्ता में वापसी के लिए पूरा लगा रही है. वहीं, कांग्रेस में सीएम पद (CM post) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है. इस बीच कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि कांग्रेस में दलित समाज (Dalit society) का सीएम हो सकता है. दलित समाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved