
खानयार: जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुबह से ही दो अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ जारी रही. एक तरफ अनंतनाग के कोकरनाग में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर किया तो दूसरी ओर श्रीनगर के खानयार की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जिसमें दो एसओजी कर्मी और दो सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
खानयार में जिस मकान में आतंकवादी छिपे हुए थे उसमें एक बड़ा धमाका हो गया, जिसके बाद भयानक आग लग गई. इस आग के चलते इलाका धुआं-धुआं हो गया. मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी हुए चार जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved