बड़ी खबर विदेश

Joe Biden और Kamala Harris  दोनों Time Magazine के Person Of The Year  चुने गए

अंतरराष्ट्रीय टाइम मैगजीन (Time Magazine )द्वारा साल 2020 के लिए अमेरिका के नए राष्ट्रपति Joe Biden और उप-राष्ट्रपति Kamala Harris दोनों को ही ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ (Person Of The Year ) के खिताब से नवाजा गया। पिछले साल ये टाइटल 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को दिया  गया था।

Joe Biden और Kamala Harris ने 7 नवंबर को अमेरिकी चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump )  को पराजित किया था। बाइडन पेन्सिलवेनिया में जीत दर्ज करते ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति मान लिए गए थे। टाइम्स मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा- जो बाइडन और कमला हैरिस को टाइम्स 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने का कारण है उन दोनों की  हिम्मत ”अमेरिका की कहानी बदलने के लिए और विभाजनकारी एजेंडे से ज्यादा सहानुभूति की ताकत दिखाने के लिए।”

उन्होंने ये भी कहा कि शायद अभी केवल अमेरिकी ही इस बात पर सहमत हैं कि देश का भविष्य दांव पर है, भले ही वे इसके बारे में असहमत हों कि आखिर क्यों ? उन्होंने कहा कि बाइडन द्वारा कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति के पद के लिए आगे बढ़ाना जबकि उनकी मां भारतीय  और पिता जमैका के रहने वाले  है, यह दर्शाता है कि अमेरिका जातीयताओं के मिश्रण की ओर बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

सकारात्मक विरोध के बारे में भी सोचें

Fri Dec 11 , 2020
पवन कुमार अरविंद अब भारत को बंद की राजनीति से आगे बढ़ना चाहिए। ‘बंद’ करने के बजाय ‘शुरू’ करने पर विचार करना चाहिए। देश बंद, प्रदेश बंद, सड़क बंद और बाजार बंद, इससे सिर्फ देश का नुकसान है, हमारा नुकसान है। पराधीन भारत के लिए यह ठीक था लेकिन स्वाधीनता के बाद भी यही चलता […]