विदेश

Joe Biden ने हटवाया Trump का Diet Coke वाला बटन

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने सत्ता संभालने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भी कुछ बदलाव किए हैं। उनके एक बदलाव की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, ट्रंप के जाने के बाद ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति की मेज से एक लाल बटन को हटा दिया गया है। इसका इस्तेमाल वे डाइट कोल्ड ड्रिंक मंगवाने के लिए करते थे।

डाइट कोक पसंद करते हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप को डाइट कोक पीना काफी पसंद है। एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति एक दिन में लगभग 12 डाइट कोक का सेवन किया करते थे। उन्होंने अपने ऑफिस में इसके लिए अपनी मेज पर एक खास तरह के बॉक्स में लाल बटन को लगवाया हुआ था, जिसे दबाते ही उनके लिए डाइट कोक भेजी जाती थी।

तस्वीरों से मिली बटन हटाने की जानकारी
इसके बारे में जानकारी लंदन में रहने वाले पॉलिटिकल कमेंटेटर टॉम न्यूटन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने इससे संबंधित तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरी तस्वीर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की थी। वहीं तीसरी तस्वीर में डाइट कोक वाले लाल बटन को देखा जा सकता है। जबकि बाइडेन की तस्वीर में उनकी मेज पर लाल बटन का बॉक्स नहीं दिखाई दे रहा है।

न्यूटन ने कहा, ‘मैंने 2019 में डोनाल्ड ट्रंप का साक्षात्कार लिया और मैं उस लाल बटन को देखकर मोहित हो गया। फिर ट्रंप ने इसे दबाया और एक बटलर तेजी से सिल्वर प्लैटर में एक डाइट कोक लेकर आया। इसे अब हटाया जा चुका है।’ जहां कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी थी वहीं बहुत से लोग इससे अनजान थे। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह छोटी चीजें हैं, जो मुझे हंसाती हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या यह एक मजाक है? क्या यह होना चाहिए? क्या वह एक मिनी फ्रिज नहीं रख सकते थे?’ वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या उन्हें उनके घर के लिए यह बटन मिल सकता है, यदि बाइडन को नहीं चाहिए। 

Share:

Next Post

RBI ने Standard Chartered Bank पर लगाया दो करोड़ का जुर्माना, वजह बड़ी

Sat Jan 23 , 2021
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने धोखाधड़ी के बारे में उसे बताने में देरी के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर आर्थिक जुर्माना ‘भारतीय रिजर्व बैंक (धोखाधड़ी – वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा वर्गीकरण और सूचित करना) दिशानिर्देश 2016’ के कुछ निर्देशों का […]