बड़ी खबर

जेपी नड्डा आज आगरा से फूंकेंगे लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल, पार्टी करेगी टिफिन मीटिंग

आगरा (Agra) । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) आज शनिवार को ब्रजभूमि से 2024 के लोकसभा के चुनाव अभियान (Lok Sabha election campaign) का आगाज करेंगे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दयालबाग क्षेत्र में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करके सियासी समीकरण साधेंगे। भाजपा ने इस सहभोज कार्यक्रम को टिफिन बैठक नाम दिया है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठकें होगी। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ भोज करेंगे। जेपी नड्डा शनिवार दोपहर सुबह करीब 11.30 बजे आगरा पहुंचेंगे।

होटल रमाडा पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सीधे दयालबाग स्थित एक रिसोर्ट पहुंचेंगे। यहां उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करेंगे। बैठक में नड्डा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी फतेह करने के टिप्स देंगे। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के मुताबिक क्षेत्र के करीब 300 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम दोपहर करीब तीन बजे तक चलेगा।


घर से टिफिन लेकर आएंगे कार्यकर्ता
कार्यक्रम की रूपरेखा आरएसएस के आयोजनों से प्रेरित है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ता अपने घर से भोजन का टिफिन लेकर जाएंगे। 10-10 कार्यकर्ताओं के ग्रुप बनाएं जाएंगे या पंक्तिवद्ध रहेंगे। यहां सभी कार्यकर्ता अपने टिफिन बाक्स से भोजन करेंगे। आपस में एक दूसरे के टिफिन से भोजन सामग्री भी ले सकते हैं।

मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेंगे
टिफिन बैठक में केवल चुनिंदा कार्यकर्ता ही रहेंगे। बैठक से मीडिया को दूर रखा जाएगा। जो भी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे, वे अपना मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेंगे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को इस विषय में पहले ही जानकारी दे दी गई है। यह पहला मौका कि जब उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भोजन करेंगे।

प्रदेश व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Share:

Next Post

अमेरिका ने PM मोदी को भेजा संयुक्त बैठक में शामिल होने का न्‍यौता, कहा-हमारे लिए सम्‍मान की बात

Sat Jun 3 , 2023
वाशिंगटन (washington) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस महीने के अंत में वाशिंगटन डीसी (अमेरिकी) की अपनी यात्रा () के दौरान अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) की एक संयुक्त बैठक (joint meeting) को संबोधित करने वाले हैं। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने 22 जून को प्रतिनिधि सभा और सीनेट की एक […]