img-fluid

न्याय जागरूकता सप्ताह में आयोजित मैराथन में जजेस, वकील शामिल हुए

November 11, 2025

इंदौर। 9 से 15 नवम्बर तक मनाए जा रहे न्याय जागरूकता सप्ताह के तहत आज सुबह आयोजित मैराथन में जजेस, वकील आदि सहित करीब सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने इस मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान जस्टिस सुबोध अभ्यंकर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विधिक अधिकारी शिव कुमार गवली आदि मौजूद थे। मैराथन जिला कोर्ट से शूरू हुई, जो एमजी रोड से पलासिया होते हुए पुन: जिला कोर्ट पर समाप्त हुई। मैराथन के समन्वयक एडवोकेट नितिन सिंह भाटी ने बताया कि इसमें जजेस, वकील के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी दौड़े।


लोगो को विधिक न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया था। सुबह ठंड के बावजूद लोगो की उपस्थिति अच्छी रही। मैराथन में 11 हजार, 7 हजार एवम तीन हज़ार रुपए के पुरस्कार भी रखे गए थे। पूरे देश में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक न्याय सेवा की जागरूकता के लिए हर साल इस सप्ताह का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। इसी के तहत् मैराथन अयोजित की जाती है।

Share:

  • छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

    Tue Nov 11 , 2025
    नई दिल्ली. इस दुनिया (World) में जहाँ सच्ची सफलता को दृढ़ता और संकल्प (Resolution) से परिभाषित किया जाता है, वहाँ अंबिका महेश्वरी (Ambika Maheshwari) इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि कैसे मेहनत, विश्वास और दृष्टि किसी भी जीवन को बदल सकती है। एक छोटे से शहर से शुरुआत करते हुए, उन्होंने अपने दम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved